Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रजनीकांत के 72वें जन्मदिन पर कमल हासन, आर. माधवन समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

short by तान्या झा / on Monday, 12 December, 2022
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के 72वें जन्मदिन पर कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ऐक्टर कमल हासन ने ट्वीट किया, "मेरे प्यारे सुपरस्टार दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके सफलता का सफर जारी रहे।" अभिनेता आर. माधवन ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं सर, ईश्वर आपको सुखी व स्वस्थ रखें।" दुलकर सलमान ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी।