रणजी के 3 मैचों की मेज़बानी करेगा बिहार का मोइन-उल-हक स्टेडियम
पटना (बिहार) स्थित मोइन-उल-हक स्टेडियम रणजी ट्रॉफी के 3-मैचों की मेज़बानी करेगा। बिहार क्रिकेट असोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा, "हम मोइन-उल-हक स्टेडियम में रणजी के मैचों की मेज़बानी को लेकर रोमांचित हैं।" उन्होंने कहा कि इससे बिहार की टीम को घरेलू मैदान का लाभ भी मिलेगा। तीनों मैच अक्टूबर, नवंबर और अगले वर्ष जनवरी में खेले जाएंगे।
read more at ANI


