Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रणजी ट्रॉफी के मैच में मुंबई के खिलाफ मैदान पर खेलने पहुंचीं बिहार की 2 टीमें, छिड़ा विवाद

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 6 January, 2024
रणजी ट्रॉफी 2024 के मैच में मुंबई का सामना करने के लिए बिहार की 2 टीमें शुक्रवार को पटना के मैदान पर खेलने पहुंचीं। इनमें से एक टीम का चयन बिहार क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी जबकि दूसरी का चयन सचिव अमित कुमार द्वारा किया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार तिवारी की टीम मैच खेलने उतरी।