Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रणनीतिकारों के मुताबिक क्यों 2 डिप्टी सीएम वाला मॉडल अपना रही है बीजेपी?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 13 June 2024
बीजेपी ने ओडिशा की नई सरकार में 2 डिप्टी सीएम बनाए हैं जिसके साथ ओडिशा उन राज्यों में शुमार हो गया है जहां 2 डिप्टी सीएम हैं। 'हिन्दुस्तान' ने बीजेपी के रणनीतिकारों के हवाले से बताया है कि इससे जातिगत समीकरण साधने में मदद मिलती है। वहीं, महाराष्ट्र जैसी गठबंधन सरकार में घटक दलों को प्रतिनिधित्व देना इसका कारण है।