रणवीर ने कहा था कि वह हर सुबह मेरी आवाज़ सुनते हैंः उनकी शादी पर गाने को लेकर हर्षदीप
गायिका हर्षदीप कौर ने रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी पर 'इक ओंकार' गाने को लेकर कहा है, "रणवीर इस प्रार्थना के बहुत बड़े फैन हैं।" उन्होंने आगे कहा है, "उन्होंने (रणवीर) मुझे फोन किया और कहा 'मैं हर सुबह आपकी आवाज़ सुनता हूं और मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर (शादी) मैं चाहता हूं कि आप 'इक ओंकार' गाएं।"


