रतन टाटा के निधन पर अनुपम खेर ने जताया शोक, कहा- आपने सिद्धांतों के साथ जीना सिखाया
अभिनेता अनुपम खेर ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए X पर एक पोस्ट किया है। अनुपम ने लिखा, "जीवन के सबक देने के लिए शुक्रिया।" उन्होंने आगे लिखा, "कुछ वर्षों पहले लंदन में हुई मुलाकात कभी नहीं भूल सकता...आपने कहा था- 'आपकी कॉमेडी बहुत पसंद है, मुझे हंसाते हो।' आपने मूल्यों और सिद्धांतों संग जीना सिखाया।"
read more at X


