रतन टाटा ने प्रोड्यूस की थी अमिताभ बच्चन की फिल्म; बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने साल 2000 के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और उन्होंने 'ऐतबार' फिल्म को-प्रोड्यूस की थी। 2004 में रिलीज़ हुई 'ऐतबार' में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु थे। इसका बजट ₹9.50 करोड़ था और वह केवल ₹7.96 करोड़ ही कमा पाई थी। इसके बाद टाटा ने कभी फिल्म को प्रोड्यूस नहीं किया।
read more at हिन्दुस्तान


