रतन टाटा ने कपकेक और 28-वर्षीय असिस्टेंट के गाने के साथ मनाया 84वां जन्मदिन
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने मंगलवार को अपना 84वां जन्मदिन कपकेक पर लगी मोमबत्तियां बुझाकर मनाया। टाटा मोटर्स फाइनैंस के मैनेजर वैभव भोइर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें टाटा के 28-वर्षीय असिस्टेंट शांतनु नायडू उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते और उन्हें कपकेक खिलाते दिख रहे हैं। भोइर ने लिखा, "सादगी...देश का गौरव...सभी के लिए प्रेरणा।"
read more at Moneycontrol


