Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'रपन्ज़ल सिंड्रोम' से पीड़ित लड़की के पेट से यूपी में निकाला गया 2.5 किलो का बालों का गुच्छा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 31 March, 2023
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में डॉक्टरों ने 14-वर्षीय लड़की की सर्जरी कर उसके पेट से बालों का करीब 2.5 किलोग्राम का गुच्छा निकाला है। 'रपन्ज़ल सिंड्रोम' (बाल खाने की बीमारी) से पीड़ित यह किशोरी कई वर्षों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। मंगलवार को असहनीय दर्द होने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें पेट में बालों का गुच्छा दिखा।