Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रमेश बिधूड़ी ने छात्र आंदोलन पर दिया विवादित बयान, कहा- जंतर-मंतर पर पंचर बनाने वाले ज़्यादा थे

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 2 August, 2026
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि वहां पंचर बनाने वाले ज़्यादा लोग थे। उन्होंने कहा, "वहां छात्र कम थे। क्या भारत की बेटी या बेटा मोदी जी को गाली दे सकता है? वे पंचर बनाने वालों की औलादें होंगी।" बिधूड़ी ने इससे पहले लोकसभा में भी गाली दी थी।