रमज़ान की शुरुआत के बीच इज़रायली हमलों में गाज़ा में 67 लोगों की हुई मौत
रमज़ान की शुरुआत के बीच पिछले 24 घंटे में इज़रायली हमलों के कारण गाज़ा में कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई है। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में अब तक 31,112 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। युद्ध के कारण गाज़ा के 23 लाख लोगों में से लगभग 80% बेघर हो गए हैं।
read more at भाषा


