Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रवि शास्त्री ने टॉस के दौरान मैच रेफरी को कहा 'पंचिंग बैग', हंसते दिखे रोहित व मारक्रम

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 29 June, 2024
कमेंटेटर रवि शास्त्री ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2024 फाइनल के टॉस के दौरान मैच रेफरी रिची रिचर्डसन का परिचय देते हुए उन्हें 'पंचिंग बैग' कहा। उन्होंने कहा, "परिस्थितियों को शांत रखने वाले और...संभावित पंचिंग बैग बनने वाले रेफरी का नाम रिची रिचर्डसन है।" इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम हंसते दिखे।
read more at Hindustan Times