रविवार को इस बार क्यों और कितने घंटे के लिए खुले रहेंगे बैंक?
आरबीआई के निर्देशों के बाद 27-सितंबर (रविवार) को बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, 28-30 सितंबर तक 3-दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनज़र ग्राहकों की सुविधा देखते हुए यह फैसला लिया गया। रविवार को आम दिनों की तरह ही बैंक से जुड़े कामकाज होंगे और ग्राहक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शाखा पहुंचकर बैंक से जुड़े काम करा सकते हैं।
read more at ABP न्यूज़


