रवि किशन की बेटी बनेंगी 'अग्निपथ' योजना के तहत भारतीय सेना का हिस्सा
बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन की 21-वर्षीय बेटी इशिता शुक्ला बीते साल लॉन्च हुई 'अग्निपथ' योजना के तहत भारतीय सेना का हिस्सा बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सांसद को बधाई दी और उन्होंने प्रतिक्रिया में तिरंगे का इमोजी शेयर किया। इशिता बतौर एनसीसी कैडेट इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


