रश्मिका मंदणा ने सिर पर नारियल रखकर 'ऐनिमल' के गाने पर किया डांस, शेयर किया वीडियो
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने अपने सिर पर नारियल रखकर फिल्म 'ऐनिमल' के गाने 'जमाल कुडू' पर डांस किया है। रश्मिका ने अपने इस डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "रात में नहीं सोने के बाद खुद को तरोताज़ा और ऐक्टिव रखने के तरीके।" गौरतलब है कि फिल्म में बॉबी देओल पर यह गाना फिल्माया गया है।
read more at Times Now Navbharat


