Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रहने के लिहाज़ से दुनिया के सबसे महंगे शहर कौनसे हैं?

short by रौनक राज / on Thursday, 30 November, 2023
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के मुताबिक, इस साल रहने के लिहाज़ से सिंगापुर और ज़्यूरिख संयुक्त रूप से दुनिया के सबसे महंगे शहर हैं। सूची में जिनीवा व न्यूयॉर्क संयुक्त रूप से तीसरे, हॉन्ग-कॉन्ग 5वें, लॉस ऐंजिलिस छठे, पेरिस 7वें और कोपेनहेगन व तेल अवीव संयुक्त रूप से 8वें स्थान पर हैं। वहीं, सैन फ्रांसिस्को 10वें पायदान पर है।
read more at EIU