रहमान ने T20 विश्व कप की विजेता टीम के फैन्स के साथ 'मां तुझे सलाम' गाना गाने पर दी प्रतिक्रिया
संगीतकार एआर रहमान ने टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम द्वारा जीत का जश्न मनाते हुए खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में फैन्स के साथ 'वंदे मातरम' एल्बम का गाना 'मां तुझे सलाम' गाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत भावुक हूं कि...27 साल पहले बना गाना...आज भी देशवासियों में जोश भर रहा है।"
read more at Instagram


