रांची के एक मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त, एक आरोपी गिरफ्तार
रांची (झारखंड) में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
read more at भाषा


