रांची में वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान फैंस ने गाया 'वंदे मातरम'
रांची (झारखंड) में वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के फाइनल में भारत-जापान मैच के दौरान फैंस ने स्टेडियम में बजाए गए 'वंदे मातरम' को साथ मिल कर गाया जिसका वीडियो भी सामने आया है। फाइनल में भारत ने मौजूदा चैंपियन जापान को 4-0 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
read more at LatestLY


