राजकोट के गेमिंग ज़ोन के सह-मालिक ने कोर्ट में रोने का किया नाटक, फिर हंस रहा था: सरकारी वकील
राजकोट अग्निकांड के बाद गिरफ्तार हुए गेमिंग ज़ोन के सह-मालिक युवराज सिंह सोलंकी को लेकर सरकारी वकील तुषार गोकाणी ने कहा है कि पहले उसने कोर्ट में रोने का नाटक किया था। उन्होंने कहा, "कुछ ही मिनट बाद वह हंसने लगा और कहा कि ये सब होता रहता है।" बकौल गोकाणी, सोलंकी की बात को कोर्ट ने गंभीरता से लिया।
read more at Hindustan Times


