राजकोट हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु, उप-राष्ट्रपति धनखड़ व पीएम मोदी ने जताया शोक
राजकोट (गुजरात) के गेमिंग ज़ोन में शनिवार को आग लगने से हुई 20 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
read more at X


