राजनीति में मोदी-शाह, बिज़नेस में अंबानी-अदाणी; अधिकतर चीज़ों में 2 गुजराती काफी: गोयनका
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने मंगलवार को ट्वीट किया, “अधिकतर चीज़ों को मैनेज करने के लिए दो गुजराती काफी हैं।” उन्होंने लिखा, “राजनीति में (नरेंद्र) मोदी और (अमित) शाह, बिज़नेस में (मुकेश) अंबानी और (गौतम) अदाणी, क्रिकेट में (रविंद्र) जडेजा और (हार्दिक) पांड्या।” दरअसल, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में जडेजा और पांड्या की अहम भूमिका रही थी।
read more at Twitter


