राजनीतिक विश्लेषक का दावा, रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं नुपुर; कंगना ने दी प्रतिक्रिया
राजनीतिक विश्लेषक सैयद रिज़वान अहमद ने X पर सोमवार को दावा किया, "रायबरेली लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवार के तौर पर नुपुर शर्मा को उतार सकती है।" इस पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि यह सच हो, नुपुर इसके लिए योग्य हैं🙏🌺💐।" नुपुर ने 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी।
read more at X (formerly Twitter)


