Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजनेताओं को ऐक्ट्रेस के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते: स्वरा

short by तान्या झा / on Friday, 16 December, 2022
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 'पठान' को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित करने की रिपोर्ट्स को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से...अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते।" दरअसल, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म में दीपिका पादुकोण की वेशभूषा को आपत्तिजनक बताया था।