राजमार्गों पर टोल इकट्ठा करने के लिए कौनसा नया मॉडल ला रही है सरकार?
केंद्र सरकार टोल प्लाज़ा को हटाकर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) कैमरों को लगाने की योजना बना रही है। ये कैमरे वाहनों पर लगे हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपीएस) को स्कैन करेंगे जिसके बाद वाहन मालिकों द्वारा लिंक किए गए बैंक खाते से राशि खुद-ब-खुद कट जाएगी। सरकार सभी वाहनों में एचएसआरपीएस को अनिवार्य करने की योजना भी बना रही है।


