राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोपियों की पहचान उजागर न करने वाला आदेश लिया वापस
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आलोचना के बाद भ्रष्टाचार के आरोपियों की पहचान न उजागर करने वाले आदेश को वापस ले लिया है। एसीबी ने बुधवार को रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी और संदिग्धों के नाम और फोटो का खुलासा नहीं करने का आदेश जारी किया था। बीजेपी ने आदेश को राज्य सरकार का तुगलकी फरमान बताया था।
read more at हिन्दुस्तान


