राजस्थान कांग्रेस के 81 विधायकों ने मर्ज़ी से नहीं सौंपे थे इस्तीफे, होनी चाहिए जांच: स्पीकर
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हाईकोर्ट से कहा है कि 81 कांग्रेस विधायकों ने अपनी मर्ज़ी से तत्कालीन स्पीकर सीपी जोशी को इस्तीफा नहीं सौंपा था। बकौल देवनानी, विधायकों का इस्तीफा देना और वापस लेना बड़ी घटना है, इसकी जांच होनी चाहिए। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश के खिलाफ 2022 में विधायकों ने इस्तीफा सौंपा था।


