Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान की बीजेपी सरकार ने कांग्रेस सरकार में हुई गैर सरकारी नियुक्तियों को किया रद्द

short by अनिल कुमार / on Sunday, 17 December, 2023
राजस्थान की बीजेपी सरकार ने कांग्रेस सरकार में हुई गैर सरकारी नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार, राज्य स्तरीय व ज़िला स्तरीय समितियां, आयोग, निगम, बोर्ड व टास्क फोर्स आदि में मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन व गैर सरकारी सदस्यों की सलाहकार सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है।