राजस्थान की यूनिवर्सिटी में 38 छात्राओं ने एचओडी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; हुआ निलंबित
जोधपुर (राजस्थान) की मगनीराम बांगड़ मेमोरियल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के एचओडी पर 38 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न व प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने कुलपति से एचओडी की शिकायत की जिसके बाद उन्होंने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। वहीं, आरोपी प्रोफेसर ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
read more at X (formerly twitter)


