राजस्थान के 12 ज़िलों में बनेंगे 16 रोपवे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गडकरी को लिखा पत्र
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य के 12 ज़िलों में 16 रोपवे बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। अधिकारियों के मुताबिक, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर, उदयपुर, राजसमंद, सीकर, जोधपुर, दौसा, बारां, बांसवाड़ा, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में रोपवे बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई मिलकर काम करेंगे।
read more at Public


