राजस्थान के 3 नेताओं को बीजेपी ने बनाया अपना राष्ट्रीय पदाधिकारी, सूची हुई जारी
बीजेपी द्वारा शनिवार को जारी की गई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में राजस्थान के 3 नेताओं ने जगह बनाई है। इनमें राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।
read more at ABP न्यूज़


