Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के 85% नवनिर्वाचित विधायक हैं करोड़पति, बीजेपी के सर्वाधिक

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 6 December, 2023
एडीआर के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा में 199 नवनिर्वाचित विधायकों में से 169 विधायक (85%) करोड़पति हैं। एडीआर के अनुसार, बीजेपी के 115 में से 101 (88%), कांग्रेस के 69 में से 58 (84%), बसपा के 2 में से 1 और भारत आदिवासी पार्टी के 3 में से 1 विधायक करोड़पति हैं। 8 में से 7 निर्दलीय विधायक भी करोड़पति हैं।