Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के आईटीबीपी जवान पर दिल्ली में अधिकारी के बेटे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 23 June, 2023
अलवर (राजस्थान) निवासी कॉन्स्टेबल भूप सिंह मीणा (36) नामक आईटीबीपी के कॉन्स्टेबल को दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी कैंप में एक अफसर के बेटे ने गोली मार दी। 32-वर्षीय आरोपी दिग्विजय सिंह ने सरकारी आवास में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाकर मीणा की हत्या की। बकौल रिपोर्ट्स, गिरफ्तार दिग्विजय ने जुर्म कबूल कर लिया है।