राजस्थान के एएसआई का 5 नकाबपोश बदमाशों ने किया अपहरण, मध्य प्रदेश में छोड़कर हुए फरार
धौलपुर (राजस्थान) में गुरुवार रात मारपीट की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर गए रविंद्र सिंह नामक एएसआई का स्कॉर्पियो सवार 5 नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाश मारपीट करने के बाद एएसआई को मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले में छोड़कर फरार हो गए। मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
read more at हिन्दुस्तान


