राजस्थान के कलाकार ने पेंसिल की नोक पर उकेरी भगवान राम की प्रतिमा
जयपुर (राजस्थान) निवासी कलाकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर भगवान राम की प्रतिमा उकेरी है जिसकी तस्वीर व वीडियो सामने आए हैं। बकौल नवरत्न, 1.3 सेंटीमीटर लंबी कलाकृति बनाने में उन्हें 5 दिन लगे जिसे वह राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट करेंगे। दुनिया की सबसे छोटी चम्मच बनाने को लेकर उनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
read more at ABP न्यूज़


