राजस्थान के कारीगर ने बनाई मिट्टी के कणों के आकार वाली सोने की 75 पतंगें, सामने आईं तस्वीरें
उदयपुर (राजस्थान) के स्वर्ण कारीगर व मिनिएचर आर्टिस्ट इकबाल सक्का ने मिट्टी के कण के आकार वाली सोने की 75 पतंगें बनाई हैं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन पतंगों को बनाने में उन्हें 75 घंटे का समय लगा व इनका वज़न 0.75 मिलीग्राम है। बकौल सक्का, वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पतंगों की प्रदर्शनी लगाना चाहते हैं।
read more at News18 हिंदी


