राजस्थान के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का सदस्य बनने के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
राजस्थान विधानसभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का सदस्य बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी आजीवन व साधारण सदस्यता के लिए राज्यसभा, लोकसभा और राजस्थान विधानसभा के सदस्य व पूर्व सदस्य आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के जज, ज़िला जज, विश्वविद्यालयों के कुलपति व अखिल भारतीय सेवाओं के वर्तमान व पूर्व अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
read more at राजस्थान सरकार


