Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के कॉलेज में छात्र को नमाज़ पढ़ने से रोका गया, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

short by shashank mishra / on Saturday, 20 November 2021
जयपुर के राजस्थान कॉलेज में एक छात्र को कथित तौर पर नमाज़ अदा करने से रोके जाने के मामले में कांग्रेस विधायक अमीन कागज़ी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। उन्होंने कॉलेज के उप-प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, बीजेपी नेता वासुदेव देवनानी ने आरोप लगाया कि कागज़ी 'धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास' कर रहे हैं।
read more at Times Now