Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के कौन-कौनसे ज़िलों में आई गरीबी में सबसे अधिक कमी?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 18 July 2023
नीति आयोग के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार, 2015-16 अवधि के मुकाबले 2019-21 में राजस्थान के 1.08 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इस अवधि में उदयपुर में सर्वाधिक 33.08% लोग गरीबी से बाहर आए। इसके बाद सूची में बाड़मेर (32.90%), जैसलमेर (27.71%), डुंगरपुर (27.25%), बांसवाड़ा (23.52%), जालौर (23.39%), प्रतापगढ़ (22.66%) और सिरोही (22.09%) का स्थान है।