Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड में दर्ज हुई एफआईआर, गहलोत व डीजीपी का नाम शामिल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 7 December, 2023
राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी शीला शेखावत ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डीजीपी उमेश मिश्रा का नाम भी शामिल है। बकौल शीला, गोगामेड़ी ने गहलोत और डीजीपी से सुरक्षा मांगी थी लेकिन जानबूझकर सुरक्षा नहीं दी गई।