राजस्थान के जयपुर समेत तीन शहरों में सीएम गहलोत ने लॉन्च की 5जी इंटरनेट सेवाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राज्य के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शहर में रिलायंस जियो की 5जी इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत की। गहलोत ने कहा कि इससे सरकार के ध्येय संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन को और मज़बूती मिलेगी। बकौल गहलोत, दिसंबर 2023 तक राजस्थान के गांवों में 5जी इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया
है।
read more at ABP न्यूज़


