राजस्थान के झुंझुनू में पुलिस से घिरे गैंगस्टर ने अपनी कनपटी पर गोली चलाकर की खुदकुशी
झुंझुनू (राजस्थान) में मंगलवार को पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेरे जाने पर हरियाणा के गैंगस्टर संजय उर्फ भेड़िया ने अपनी कनपटी पर गोली चलाकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हरियाणा पुलिस उसका पीछा करते हुए झुंझुनू पहुंची थी। बकौल रिपोर्ट्स, ₹5,000 के इनामी संजय पर 20 से ज़्यादा केस दर्ज थे और वह 2020 से फरार था।
read more at News18 हिंदी


