Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल ने अफसरों के साथ की पहली बैठक

short by शिव / on Monday, 18 December, 2023
राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुख अफसरों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में शर्मा ने अधिकारियों को बीजेपी के घोषणा पत्र में किए गए वादों को लागू करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।