राजस्थान के पूर्व बीजेपी विधायक कैलाश भंसाली का 82 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
जोधपुर (राजस्थान) से दो बार बीजेपी विधायक रहे कैलाश भंसाली का गुरुवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भंसाली बीते 2-3 महीनों से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भंसाली के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "ईश्वर उन्हें अपनी शरण प्रदान करें, उनकी कमी खलेगी!"
read more at X (formerly Twitter)


