Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के पूर्व मंत्री केसावत को चेक बाउंस केस में हुई 1 साल की सज़ा, लगा ₹20 लाख जुर्माना

short by खुशी / on Friday, 5 January, 2024
राजस्थान की एक अदालत ने चेक बाउंस के मामले में पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत को 1 साल की सज़ा सुनाई है व ₹20 लाख जुर्माना लगाया है। दरअसल, परिवादी से उधार लिए ₹15 लाख लौटाने के लिए केसावत ने 2 चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। केसावत को जुलाई 2023 में ₹7.5 लाख रिश्वत लेते भी पकड़ा गया था।