राजस्थान के बीजेपी नेता ने खून से पीएम को पत्र लिखकर किरोड़ी लाल को सीएम बनाने की मांग की
राजस्थान के बीजेपी नेता प्रताप पाकड़ कोडयाई ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नवनिर्वाचित विधायक किरोड़ी लाल मीणा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। प्रताप ने कहा कि मीणा ने बीते 5-वर्षों में गरीब शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। मीणा ने सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।
read more at X


