राजस्थान के बूंदी में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत
बूंदी (राजस्थान) में शुक्रवार रात एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में एक 4-वर्षीय बच्ची, उसकी मां और एक 40-वर्षीय शख्स शामिल हैं। दरअसल, परिवार बरामदे में सो रहा था और आकाशीय बिजली गिरने से मकान का एक हिस्सा ढह गया।
read more at News18 हिंदी


