Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के भीलवाड़ा में घोड़ी पर बैठकर मतदान करने पहुंचा दूल्हा, शादी से पहले की वोटिंग

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 25 November, 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच शनिवार को भीलवाड़ा में रोहित नामक एक दूल्हा शादी से पहले घोड़ी पर बैठकर मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचा। सामने आए वीडियो में बैंड-बाजे के साथ रोहित की बारात निकलते और बाराती नाचते हुए पोलिंग बूथ पर जाते दिखे। रोहित ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।