राजस्थान के 'भूतिया गांव' में दीवार को लात मारकर गिराने वाले शख्स ने मांगी माफी
जैसलमेर (राजस्थान) के 'भूतिया गांव' कहे जाने वाले ऐतिहासिक कुलधरा गांव में रील बनाने के लिए एक मकान की दीवार गिराने वाले शख्स ने माफी मांगी है। शख्स ने कहा कि उसने सिर्फ मज़ाक में दीवार गिराई थी। इससे पहले शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कुलधरा में दीवार को लात मारकर गिराता दिख रहा था।
read more at Public


