Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के मंत्री खाचरियावास ने 'क्या जयपुर 2 भागों में बंटेगा या नहीं?' सवाल का दिया जवाब

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 26 June, 2023
राजस्थान में नए ज़िलों को लेकर सोमवार को विधायकों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बैठक के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 'क्या जयपुर 2 भागों में बंटेगा या नहीं?' सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह बड़ा मुद्दा था...यहां कोई बदलाव नहीं होगा। जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज के सभी 250 वॉर्ड एक रहेंगे...जयपुर सिटी लोकसभा एक रहेगी।"